31.1 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने किया महिला दिवस पर मीनल नेगी का सम्मान

देहरादून, 08 मार्च। महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने धर्मपुर विधानसभा के केदारपुर वार्ड में निवास करने वाली मीनल नेगी और उनके पिता का सम्मान किया। मीनल नेगी ने हाल ही के यूपीएससी परिणाम में पूरे देश में 66 वीं रैंक हासिल की है। इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा की मीनल ने पूरे देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है और हमे मीनल पर गर्व है। पहाड़ की चुनौतियों से लेकर देश की सर्वोच्च सेवा तक, धर्मपुर विधानसभा की मीनल नेगी की यूपीएससी में 66वीं रैंक सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि हजारों पहाड़ की बेटियों के सपनों को पंख देने वाली उड़ान है। चंबा के स्कूल, देहरादून में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई, पहले प्रयास में असफलता, और फिर अनुशासन, रिवीजन व धैर्य से सफलता।

संदेश साफ़ है -अब पहाड़ की मुश्किल ढलानों से भी यूपीएससी का शिखर दूर नही है। इस अवसर पर वसीम, पीयूष गौड़, सूरज पंवार, अजय रावत, सागर कपाड़िया आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!