23.8 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026


spot_img

हत्या के प्रयास का आरोपी तमंचे सहित दबोचा

  • हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा
  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस हुआ बरामद
  • आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी

हरिद्वार, 7 मार्च। थाना भगवानपुर क्षेत्र में युवक पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च को शिकायतकर्ता अमन कुमार निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 4 और 5 मार्च की मध्यरात्रि को दीपू उर्फ विश्वजीत पुत्र राजेश उर्फ पाटिल, निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर, ने उसके भाई मोहित पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर देहरादून में भर्ती कराया गया है।

तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने घटना का संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर इंचार्ज भगवानपुर को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद इन्स्पेक्टर इंचार्ज भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्वजीत उर्फ दीपू को प्रेमराजपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी का स्थायी पता ग्राम मदैना गोसरडी, सासाराम, बिहार बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई पुनीत दनौषी, एसआई प्रदीप चौहान, कॉन्स्टेबल दीपक ममगाईं और कॉन्स्टेबल अमर नेगी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!