22.8 C
Dehradun
Friday, March 6, 2026


spot_img

पुरानी दुश्मनी में ट्रक से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी चालक दबोचा

  • पुरानी दुश्मनी के चलते ट्रक से कुचलकर की हत्या, जांच में पर्दाफाश
  • SSP हरिद्वार के नेतृत्व में हत्या जैसे जघन्य अपराध पर भगवानपुर पुलिस की त्वरित और सख़्त कार्रवाई
  • 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी दबोचा, पूछताछ में बतायी मारने की वजह
  • मृतक नशे में आरोपी की भांजियों पर करता था अश्लील टिप्पणियां
  • सुबह होश आने पर माँगता था माफ़ी फिर दोहराता था यह गलती
  • घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद, साक्ष्यों के आधार पर मज़बूत विवेचना जारी
  • कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश 

हरिद्वार, 6 मार्च। थाना भगवानपुर क्षेत्र में होली के दिन हुई एक सनसनीखेज वारदात में युवक की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मार्च को शिकायतकर्ता, निवासी प्रताप कॉलोनी थाना भगवानपुर, ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ट्रक संख्या UP17BT-8882 के चालक राजीव पुत्र शीशपाल, निवासी ग्राम मलकपुर लोन, छपरौली रोड, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पति राहुल कुमार को भगवानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

तहरीर के आधार पर भगवानपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना भगवानपुर पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने गुरुवार 5 मार्च को दबिश देकर नामजद आरोपी राजीव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से थाना भगवानपुर क्षेत्र के रुहालकी गांव में एक महिला के साथ रह रहा था। आरोपी ने बताया कि उसकी पूर्व में शादी हो चुकी थी, लेकिन उसका तलाक हो गया है। वर्तमान में वह पिछले आठ-नौ वर्षों से महिला के साथ रह रहा है और उनका एक चार वर्षीय पुत्र भी है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से वाहन चला रहा है। पहले वह नोएडा में एक मालिक की गाड़ी चलाता था, लेकिन दिसंबर 2025 में उसने खुद का छह टायर वाला कैंटर ट्रक खरीद लिया था। राहुल के साथ उसका अक्सर उठना-बैठना था और दोनों कभी-कभी साथ बैठकर शराब भी पीते थे।

आरोपी के अनुसार शराब के नशे में राहुल अक्सर उसकी भांजियों के बारे में आपत्तिजनक बातें करता था, जिससे वह काफी समय से परेशान था। होली के दिन दोनों ने ट्रक में बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान राहुल ने फिर से अपशब्द कहे, जिससे आरोपी को गुस्सा आ गया। उसने राहुल को ट्रक से उतरने के लिए कहा और जब वह टोल प्लाजा की ओर जाने लगा तो गुस्से में आकर ट्रक चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर इंचार्ज राजीव रौथाण, एसएसआई अंकुर शर्मा, एएसआई प्रदीप चौहान, कॉन्स्टेबल उवैदउल्ला और कॉन्स्टेबल रविन्द्र राणा शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!