18.8 C
Dehradun
Friday, February 27, 2026


spot_img

पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बडी सफलता कुख्यात सुनील राठी गैंग के 02 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम को बडी सफलता मिली। कुख्यात सुनील राठी गैंग के 02 सक्रिय सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ गये है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक पूर्व में मुख्तार अंसारी व संजीव जीवा गैंग का शूटर रहा है। अभियुक्तो के माध्यम से देहरादून व हरिद्वार की कई विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर गैंगस्टर सुनील राठी के द्वारा उगाही कराई जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त देहरादून में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय अपराधियों एवं बाहरी राज्यों से आये संदिग्धों/आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे अपराधियों की धरपकड एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के तहत जनपद पुलिस तथा एसटीएफ की टीमो द्वारा राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ, एसओजी द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी। निगरानी के दौरान प्राप्त तकनीकी, मैनुअल इनपुट के आधार पर एसटीएफ उत्तराखण्ड तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान राजपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कार्पियों वाहन से सुनील राठी गिरोह के 02 सदस्यों भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार तथा पारस पुत्र जगपाल सिंह को 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना राजपुर मु.अ.स. – 40/2026 धारा 111(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त पारस पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है तथा उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में सम्मलित हो गया था। दोनो अभियुक्त सुनील राठी के इशारे पर हरिद्वार व देहरादून की बेशकीमती विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर सुनील राठी के लिए धन उगाई कर रहे थे। अभियुक्त से बरामद मोबाईल फोन की जांच में भी अभियुक्त पारस का जेल में निरूद्ध सुनील राठी से लगातार सम्पर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुई है, साथ ही अभियुक्त पारस का गिरफ्तार अन्य अभियुक्त भानू के साथ अक्सर जेल में सुनील राठी से मिलने जाना भी प्रकाश में आया है। अभियुक्तों द्वारा देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारियों को लगातार सुनील राठी के नाम का डर दिखाकर परेशान किया जा रहा था परन्तु सुनील राठी के भय से कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया।
अभियुक्तों से पूछताछ में हरिद्वार के एक विवादित प्रोपर्टी डीलर, जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया है, का नाम भी प्रकाश में आया है तथा उसके भी निरन्तर सुनील राठी के सम्पर्क में होने की जानकारी मिली है। अभियुक्तों के देहरादून आने तथा उक्त प्रकरण से जुडे सभी सम्भावित पहलुओं पर पुलिस द्वारा गहनता से जाच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!