17.5 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026


spot_img

हिस्ट्रीशीटर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून 23 फरवरी। निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में सरकारी कार्य मे बाधा डालकर, मारपीट तथा तोड़ फोड़ की घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 21फरवरी को रायपुर क्षेत्रान्तर्गत ननूरखेडा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखण्ड के निदेशक कार्यालय में एक प्रकरण के सम्बन्ध में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ व उनके साथ आये अन्य व्यक्तियों द्वारा निदेशक प्रार्थमिक शिक्षा से वार्ता की जा रही थी। इस दौरान हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा निदेशक कार्यालय में अराजकता फैलाते हुए कार्यालय में रखी कुर्शियों व अन्य सामान को इधर उधर फेंकते हुए तोड फोड की गयी, उक्त घटना में कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आई। घटना के सम्बन्ध में श्री अजय कुमार नौडियाल, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा थाना रायपुर में दी गयी तहरीर तथा उसमें संलग्न मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा अपराध सख्या – 80/26 धारा: 121(1) (लोक सेवक के कार्यों में बाधा डाल उसे चोट पहुंचाना)/191(2) (बलवा)/324(3) (सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना)/351(3) (जान से मारने की धमकी देना)/352 (गाली गलौच कर अपमानित करना) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही सम्बन्धित प्रकरण में ही विधायक उमेश शर्मा काउ की सुरक्षा में तैनात का. सुशील रमोला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध सख्या – 81/26 धारा: 115 (2) (चोट पंहुचाना)/127 (2)(परिरोध करना)/131(हमला करना) तथा 352 (गाली गलौच कर अपमानित करना) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों, प्राप्त साक्ष्यों व वीडियो फुटेजों के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तो की पहचान करते हुए 01 हिस्ट्रीशीटर सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- अरविन्द पुण्डीर उर्फ कल्ली पुत्र स्व. मगन सिंह पुण्डीर निवासी नूनरखेडा, थाना रायपुर, देहरादून
2- लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व. भुवनेश्वर प्रसाद निवासी शिवलोक कालोनी, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून
3- राकेश थपलियाल पुत्र स्व. आरपी थपलियाल निवासी तपोवन रोड, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून
4- अक्षय राणा पुत्र संग्राम सिंह राणा निवासी सौंधोवाली, थाना रायपुर, देहरादून

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!