16.4 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट

न्यायालय परिसरों में चलाया गया सघन चैकिंग अभियान
जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी की ऑफिसियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल
धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा पंजीकृत
उत्तरकाशी, 16 फरवरी। आज माननीय जिला न्यायाधीश उत्तरकाशी के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी की ऑफिसियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व इंटेलीजेन्स के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया, एतिहात के तौर पर माननीय न्यायालय परिसर को खाली करवाकर वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ दमकल व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गयी हैं। टेक्निकल निरीक्षण हेतु बीडीएस की टीमें पहुँच रही हैं। एसपी उत्तरकाशी के कडे निर्देशों पर उत्तरकाशी के सभी न्यायालय परिसरों में पुलिस, इंटेलिजेन्स आदि की टीमें मुस्तैद हैं। लगातार प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा आम जन मानस से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुये बताया गया है कि उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एसओपी के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश गण, एसडीएम भटवाड़ी, सीओ उत्तरकाशी, निरीक्षक एलआईयू, एसएचओ कोतवाली सहित पुलिस, फायर व आपदा प्रबंधन से सम्बंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!