12.9 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

पुलिस ने राजपुर रोड स्थित तीन स्पा सेंटर पर मारी रेड, तीन संचालक गिरफ्तार, लाइसेंस कराये जायेंगे रद्द

देहरादून 4 मार्च, एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व में स्पा सेंटर की गतिविधियों पर लगातार नजर नजर रखने के लिए निर्देश जारी किए गए थे इसके चलते  आज गुरुवार को एसपी सिटी सरिता डोभाल व सीओ डालनवाला के निर्देशन में थाना राजपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्पा सेंटर में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त आकस्मिक चैकिंग में स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पूर्व में जारी की गई गाइडलाइन का सही तरीके से पालन न होने एवं पूर्व में पुलिस एक्ट के तहत चालान कर चेतावनी जारी करने के बावजूद भी निर्धारित प्रारूप में सूचना ना रखेने के कारण स्पा सेंटर के स्वामियों को पुलिस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया स्पा सेंटर संचालक के द्वारा लगातार नियमों का उल्लघंन किए जाने पर निम्न स्पा सेंटर की पूर्णत तालाबंदी हेतु अलग से कार्यवाही अंतर्गत धारा 52क(2)/83 पुलिस एक्ट के तहत प्रेषित की जा रही है। आरोपियों को समय से माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस हिरासत मे आरोपीयों के नाम पते:

  1.  संजीव चौधरी पुत्र दीप सिंह निवासी 550 ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर देहरादून संचालक दा साईं स्पा पेसेफिक हिल्स।
  2.  शुभम कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी बारीघाट पुल के पास नालापानी थाना डालनवाला देहरादून संचालक दून वैली स्पा सेंटर राजपुर रोड।
  3.  अहमद पुत्र महफूज निवासी सदभाव कुंज पण्डितवाड़ी थाना कैंट देहरादून संचालक सेवन सीज स्पा सेंटर।

नोट : एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के आदेश अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!