21.4 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

पुलिस ने दो दर्जन से अधिक बहरूपिये बाबा को गिरफ्तार किया

कलियर। ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बेहरुपी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। दरगाह और पिरान कलियर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को कई ऐसे लोग मिलें, जो बाबा का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना जैसी गतिविधियां दिखाकर भीड़ आकर्षित कर रहे थे। उनके इस कृत्य से जायरिन और स्थानीय लोगों में तनाव की स्थिति बनने की आशंका थी।
स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके से सभी 20 भेषधारी बाबाओं को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया। पकड़े गए बाबा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से संबंध रखने वाले हैं। सभी को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची में गुजरात, मुरादाबाद, अजमेर, बनारस, दिल्ली, फरीदाबाद, देहरादून, झारखंड, शामली, पश्चिम बंगाल, बागपत, मैनपुरी और बिहार के निवासी शामिल हैं। इनमें से कुछ स्थानीय क्षेत्रों में लंबे समय से घूम-घूमकर लोगों को तंत्र-मंत्र के नाम पर भ्रमित करते पाए गए थे।
इस कार्रवाई में थाना पिरान कलियर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम तैनात रही। टीम में उप निरीक्षक बबलू चौहान, हेड कॉन्स्टेबल सोनू कुमार, हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र बालियान, होमगार्ड अकीत कुमार, पीएडी जवान मुनेश कुमार, पीएडी जवान पप्पू कुमार और महिला होमगार्ड मोहिनी शामिल रहे।
वहीं सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की पुलिस ने बहरूपिया बाबा नफीस पुत्र रफीक निवासी खालापार दर्जी वाली गली मुजफ्फरनगर,शाहनवाज पुत्र शरीफ निवासी छिरादन थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश,यामीन पुत्र वकीरूद्दीन निवासी कस्बा टिकरी थाना दोघट जिला बागपत उत्तर प्रदेश,पिंकी पुत्र तिलक राम निवासी छांगामाजरी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!