17.3 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक अपराध गोष्ठी

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा आज पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तरकाशी स्थित भागीरथी कॉन्फ्रेंस हॉल में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी ली गई। वर्तमान परिदृश्य में युवा पीढी में बढ़ रहे नशे के कुप्रचलन पर अपनी चिन्ता जाहिर करते हुये नशा तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिये चलाये जा अभियान को और अधिक सक्रिय करने के साथ साईबर धोखाधडियों व महिला अपराधों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश तथा हिदायते दी गयी। शीतकालीन यात्रा के सुगम, सुरक्षित संचालन तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाने विशेषकर ओवरस्पीड, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, लापरवाही से वाहन चलाने व ओवरलोडिंग वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। आगामी चारधाम यात्रा-2026 के लिये अभी से तौयारियां जुटाने यात्रा रुट का निरीक्षण कर दुर्घटना सम्भावित स्थल को चिह्नित कर वहां पर सुरक्षात्मक एवं सुधारीकरण उपाय करने के निर्देश दिये गये। आपदा उपकरणों को समय-समय पर चैक करने तथा हमेशा तैयारी एवं चालू हालात मे रखने हेतु बताया गया। अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाहरी देश/ प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिये गये। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन-2025 को पारदर्शी तथा शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये गये। अपराध गोष्ठी/सम्मेलन के दौरान उनके द्वारा विगत माह में उत्कृष्ट कार्य करनें वाले 45 पुलिस अधिकारी/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुये हौसला-अफजाई की गयी। मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये उनके द्वारा लम्बित विवेचना, प्रार्थना पत्र, समन, वारण्ट आदि के त्वरित निस्तारण, सीएम/ऑनलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय पर निस्तारित करने के साथ नशा उन्मूलन, साइबर, महिला, अन्य अपराधों व यातायात नियमों के प्रति जनजागरुकता बढाने के निर्देश दिये गये। गोष्टी के दौरान डीजीसी श्री प्रवीन सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री देवमणि पाण्डेय, एडीजीसी श्रीमती पूनम द्वारा उपस्थित विवेचकों को एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो अधिनियन सहित अन्य प्रकरणों में विवेचनाओं में सुधार व पारदर्शिता लाने के साथ साक्ष्य संकलन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गयी। अपराध गोष्ठी से पूर्व मासिक सम्मेलन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी पुलिस अधीकारी व कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हुये उनके निस्तारण के निर्देश दिये गये। सभी पुलिस अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मियों का मासिक सम्मेलन लेने तथा समय-समय पर उनकी समस्याये सुनने के निर्देश दिये गये। मासिक अपराध गोष्टी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, पुलिस अपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिवकुमार, निरीक्षक दूरसंचार श्री सचिन कुमार, निरीक्षक एस0डी0आर0एफ0 श्री जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण, सभी थाना/कोतवाली/स्टेशन/शाखा प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!