18.8 C
Dehradun
Friday, February 27, 2026


spot_img

पुलिस चला रही जनजागरुकता अभियान

अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में अल्मोड़ा पुलिस जनजागरुकता अभियान चला रही है। दन्या पुलिस ने पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों तक साइबर,नवीन कानून सहित विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियां पहुंचायी। आज थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महंत द्वारा उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज दन्या ब्लाक धौलादेवी अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर उपकोषाधिकारी दन्या द्वारा आयोजित शिविर में पेंशनरो व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर जागरूकता, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी दी गयी और बताया गया कि अपनी बैंक आदि से सम्बंधित जानकारी किसी को शेयर न करें। साइबर जागरूकता के पम्पलेट भी वितरित किये गए। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!