12.6 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


spot_img

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

नई टिहरी। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिये जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अभियान को सफल बनाने के निर्देश जारी किये।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज जिला सभागार नई टिहरी में उपराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया की 12 अक्टूबर 2025 को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।13 से 18 अक्टूबर तक पोलियो खुराक से वंचित बच्चों को घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि जनपद में 523 बूथों पर 1992 कर्मचारियों द्वारा 45,882 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, विद्यालयों में आइरन फोलिक एसिड दवा वितरण कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि टिहरी जनपद में पोलियो बूथ कवरेज की स्थिति काफी बेहतर है। इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों, शिक्षा, बाल विकास एवं सूचना विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!