20.5 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

उत्तराखंड कांग्रेस आरोप पत्र समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक 11 फरवरी को देहरादून मे होगी

  • आरोप पत्र समिति की पहली बैठक आगामी 11 फरवरी को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में होगी।
  •  इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात करेंगे।
देहरादून 9 फरवरी,  कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस बैठक में सन 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य कांग्रेस मौजूदा सरकार के विरुद्ध महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक करके त्रिवेंद्र सरकार के विरुद्ध तथ्यों पर आधारित एक मजबूत आरोप पत्र तैयार करेगी। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात करेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत सरकार का कार्यकाल भ्रष्टाचार प्रशासनिक नकारापन और लगातार राज्य में  भारी बेरोजगारी और अव्यवस्था का कार्यकाल रहा है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार को देश में पिछले दिनों घोषित किए गए सर्वेक्षणों में भारत का सबसे निकम्मा मुख्यमंत्री बताया गया है।
 
 धीरेंद्र प्रताप ने कहा इस बैठक के माध्यम से जो आरोप पत्र तैयार किया जाएगा वह आरोप पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को यह कमेटी भेंट करेगी और उस आरोप पत्र को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी मौर्य और भारत के राष्ट्रपति  को ज्ञापन देगी व भाजपा सरकार के निराशाजनक  कार्यकलापों को देखते हुए राज्य सरकार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग  करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!