32.3 C
Dehradun
Friday, June 26, 2026


spot_img

बड़ी कार्यवाई: नशे की खेप के साथ मेडिकल स्टोर संचालक कार सहित गिरफ्तार

  • दोनों अभियुक्त मिर्जापुर से सस्ते दाम पर नशीली दवाई कैप्सूल इंजेक्शन लाते हैं।
  • सेलाकुई सभावाला क्षेत्र में स्कूल कालेजो के छात्र छात्राओं को ऊँचे दामो पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं।

देहरादून/ सहसपुर 9 फरवरी,  देहरादून एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के निर्देशानुसार जिले मे  नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम के लिए एसपी सिटी सरिता डोभाल और  सीओ विकासनगर के  देख-रेख में एसएचओ   सहसपुर ने थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही लिए जाने हेतु थाना से एक टीम बना कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही लिए क्षेत्र में भेजी गई।
एसआई दीपक मैठानी एसओ धर्मावाला के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने दो अभियुक्त भाइयों आदिल पुत्र निसार निवासी सभावाला उम्र 23 वर्ष और आर्यन पुत्र निसार निवासी सभावाला उम्र 21 वर्ष को 2169 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, टेबलेट और इंजेक्जशन के साथ दर्रारैट चैकपोस्ट से पहले मोड़ पर अपने निजी कार स्विफ्ट संख्या UK07DL 5969 में ले जाते हुए नशीली दवाइयों सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ मे दोनों अभियुक्त भाइयों ने बताया गया कि इनके सेलाकुई सभावाला में 3 मेडिकल स्टोर है। ये लोग मिर्जापुर से सस्ते दाम पर नशीली दवाई कैप्सूल इंजेक्शन लाकर सेलाकुई सभावाला क्षेत्र में स्कूल कालेजो के छात्र छात्राओं को ऊँचे दामो पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं।
उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं  8/22/29 /60  मे  मुकदमा दर्ज किया गया, अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img