15.3 C
Dehradun
Wednesday, February 25, 2026


spot_img

शाहरुख का मोबाइल चोरी करने वाला पुलिस ने दबोचा, मोबाईल किया बरामद

  • घर मे घुसकर मोबाइल चोरी करने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
  • घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया मोबाईल फ़ोन हुआ बरामद
देहरादून 24 अगस्त, बीती 22 अगस्त को शिकायतकर्ता शाहरुख खान पुत्र इरफान खान निवासी पित्थुवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पित्थुवाला स्थित घर से उनका सैमसंग कम्पनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया है, प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा संख्या -526/2024 धारा-305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
 घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई।  गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों से सन्दिग्ध व्यक्ति के हुलिए की जानकारी ली गयी तथा आज 24 अगस्त को मुखबीर की सूचना पर घटना की सूचना पर अभियुक्त कुनाल चौहान उर्फ साधु पुत्र राजकुमार निवासी निकट एसबीएन एकेडमी स्कूल चन्द्रबनी, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र-20 वर्ष को तुन्तोवाला ईंट भट्टे के पास से चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त :- कुनाल चौहान उर्फ साधु पुत्र राजकुमार निवासी निकट एसबीएन एकेडमी  स्कूल चन्द्रबनी, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र-20 वर्ष।
 अभियुक्त से बरामदगी का विवरण :- एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :- एएसआई बद्रीलाल टम्टा, हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र चौहान ओर कॉन्स्टेबल दिपेन्द्र चौहान।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!