नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने उन खबरों को फर्ज़ी बताया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में सभी परीक्षार्थियों को बॉयोमेट्रिक सिस्टम द्वारा उपस्थिति दर्ज करानी होगी। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्विटर पर लिखा, “यह दावा फर्ज़ी है…उपस्थिति के लिए बॉयोमेट्रिक सिस्टम लागू नहीं किया जाएगा…सीबीएसई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।”




