- तमंचे के बल पर युवती को डराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- युवती के गाडी से उतरने के बाद उसके साथ छेडखानी करते हुए अभियुक्त ने उसे रोकने का प्रयास किया
देहरादून 18 अगस्त, आज रविवार को युवती शिकायतकर्ता निवासी कालसी देहरादून अपने परिवारजनो के साथ एक अभियुक्त को लेकर कोतवाली विकासनगर आयी तथा एक प्रार्थना पत्र दिया कि आज 18 अगस्त 2024 को कालसी से विकासनगर आते समय जीवनगढ के पास अभियुक्त सचिन तोमर निवासी ग्राम बाघना थाना/तहसील कालसी जनपद देहरादून द्वारा युवती शिकायतकर्ता के गाडी से उतरने के पश्चात पैदल जाते समय पहले उसके साथ छेडखानी करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु जब उसने इसका विरोध किया तो अभियुक्त द्वारा उसे अपने पास रखे तमंचे को दिखाकर जबरदस्ती उससे दोस्ती करने तथा मना करने जान से मारने की धमकी दी गयी। जिस पर युवती द्वारा अपने परिजनों मौके पर बुला लिया गया, जिनके द्वारा अभियुक्त सचिन तोमर उपरोक्त को मय तमंचे व कारतूस के उक्त स्थान से पकडकर कोतवाली विकासनगर लाया गया। जिस पर अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए उसके विरूद्ध मुकदमा संख्या: 266/2024 धारा: 126(2)/351(3) भारतीय न्याय संहिता व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त :- सचिन तोमर पुत्र हर सिंह निवासी ग्राम बाघना, थाना कालसी, जनपद देहरादून।
गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद :- एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय जिंदा कारतूस।




