40 C
Dehradun
Friday, June 26, 2026


spot_img

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, वही यातायात पुलिस ने शहर की लगभग 900 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की है जिनमें से 600 वाहन भी सीज किए गए हैं ।कार्यवाही में यातायात पुलिस ने अब तक 419 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर उतारकर यातायात कार्यालय में जमा किए, जिन्हें आज देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर रोड रोलर से नष्ट किया गया। इस दौरान एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी पुलिस कार्यवाही कर रही है अभी पहले चरण में लगभग 14 वर्कशॉप पर कार्यवाही का नोटिस भेजा जा चुका है ,उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी हाल में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं होने देगी, आपको बता दें कि देहरादून में लगातार युवा बाइकर्स दुपहिया वाहन पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालना और प्रेशर होरन थे ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा था, जिससे कि सड़क पर चलने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था वहीं यातायात पुलिस अधीक्षक ने सभी के खिलाफ कार्यवाही की है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img