23.6 C
Dehradun
Friday, September 25, 2026


spot_img

चोरी की तीन मोटरसाइकिलों और एक स्कूटी के साथ तीन युवा वाहन चोर गिरफ्तार

  • गिरफ्तार तीनों युवा वाहन चोर अभियुक्तों की उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है
  • इनके पास से तीन हीरो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है 

हरिद्वार, थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ रही वाहन चोरी के रोकथाम हेतु उच्चाधिकारी गणों के आदेशानुसार वह प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल द्वारा उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में दिनांक 23 अप्रैल 2022 को उक्त पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि जिया पोता तिराहा पर कुछ लड़के जो मोटरसाइकिल चोरी का काम करते हैं खड़े हैं वह उनके पास चोरी की मोटरसाइकिल भी है जिन्हें वह बेचने के लिए कहीं ले जाने के लिए खड़े हैं जब पुलिस टीम जिया पोता तिराहे पर पहुंची तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल व स्कूटी पर बैठकर किसी का इंतजार करते दिखाई दिए पुलिस टीम द्वारा 8.20 रात्रि में मय वाहनों के गिरफ्तार किया गया पूछने पर बताया गया कि उक्त वाहनों को छोटा हाथी में लादकर मुजफ्फरनगर की तरफ बेचने के लिए ले जा रहे थे वह जो मोटरसाइकिल हमने विभिन्न जगहों ज्वालापुर जगजीतपुर प्रेम नगर आश्रम चौक से चोरी की गई है उक्त संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 138/22 411.ipc 41/102crpc पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार तीन अभियुक्त- योगी धीमान पुत्र शिवकुमार निवासी गायत्री विहार कॉलोनी जमालपुर कला थाना कनखल जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष, विवेक पुत्र मेहर चंद निवासी सीतापुर थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 18 वर्ष, दीपक पुत्र मेघराज निवासी ग्राम जमालपुर कला थाना कनखल हरिद्वार 19 वर्ष।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से बरामदगी
1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर uk 08-Af-1187 संबंधित अपराध संख्या 94 / 22 धारा 379 411 आईपीसी थाना कोतवाली ज्वालापुर से संबंधित
2- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग नीला काला बिना नंबर प्लेट चेसिस नंबर 07w0f23978 इंजन नंबर -07l15E47658
3- एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डॉन रंग लाल बिना नंबर चेसिस नंबर 06G29f00 आगे से घिसा हुआ इंजन नंबर 06G29E00396

4– स्कूटी एक्टिवा 5G रंग मेहरून नंबरUk08-Au6457 चेसिस नंबरME4JF50Bfkw024002

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, कॉन्स्टेबल सत्येंद्र रावत, कॉन्स्टेबल  जयपाल सिंह आदि।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img