12.6 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


spot_img

देहरादून में छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश का फरार अभियुक्त, पुलिस ने दबोचा

देहरादून,  शिकायतकर्ता द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन में बीते शनिवार 26 फरवरी 2022 को तहरीर देकर बताया वह पिछले 6 वर्षों से देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही है तथा सुभाष नगर में एक पीजी में रहती है जिसमें कुक का कार्य करने वाला व्यक्ति उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल उनके साथ छेड़छाड़ करता है जिसको वादिनी द्वारा गरीब व्यक्ति समझ कर एक बार माफ भी कर दिया गया था परंतु उसके बाद भी शनिवार 26 फरवरी 2022 को वादिनी के साथ अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़ कर बलात्कार करने की नियत से कमरे में खींचने की कोशिश की जिससे वादिनी बमुश्किल बच पाई साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके संबंध में तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन पर मुकदमा अपराध संख्या -26/ 2022 धारा 323, 354ख, 506, 509, 376/ 511 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई उक्त अभियोग के संबंध में डीआईजी/एसएसपी देहरादून जन्मेजय खण्डूरी द्वारा शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया जिस के क्रम में एसपी सिटी व सीओ सदर की देख-रेख में थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन द्वारा टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल को सुभाष नगर से आज रविवार 27 फरवरी को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त 
उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल पुत्र मंगूलाल निवासी चिनयालीसौड जिला उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला एसआई रजनी चमोली, कांस्टेबल 958 संदीप सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!