देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड पुलिस विभाग में हुए भारी तबादलों के चलते विभागों में अफरातफरी का माहौल है। उत्तराखंड सरकार ने दो दिन पहले ही कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। जिसके चलते कई को नए कप्तान बनाये थे। शनिवार को उत्तराखंड पुलिस विभाग में 33 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले किये गए जिसमे नए पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) को जिलो में जिम्मेदारी भी दी गई।
पुलिस विभाग में सीधी भर्ती के तहत नियुक्त हुए 17 पुलिस अधीक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद नई जिलों की जिम्मेदारी मिली है। ट्रांसफर होने वाले नए और पुराने पुलिस उपाधीक्षकों को 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक अपने-अपने स्थानांतरित जिलों में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।





