29.5 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

एसपी रुद्रप्रयाग ने जनपद के विवेचकों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी

रुद्रप्रयाग 14 दिसम्बर। आज एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के सभी विवेचकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। उपस्थित ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा केस स्टडी सहित हाल में पारित निर्णयों पर विवेचकों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश बताए गए। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा पिछले माह आयोजित हुई क्राइम मीटिंग के बिन्दुओं का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने सहित थानों पर पंजीकृत अभियोगों की विवेचकवार विवेचनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सभी राजपत्रित अधिकारियों, शाखा, इकाई सहित थाना प्रभारियों कों अधीनस्थ कार्मिकों का वार्षिक मन्तव्य समय से ऑनलाइन भरे जाने के निर्देश दिये गये। पिछले माह की गयी समीक्षा गोष्ठी के दौरान अवैध शराब तस्करी व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों पर हुई कार्यवाही पर संतुष्टि प्रकट करते हुए इसे और गति दिये जाने के निर्देश दिये गये। आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान, रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग के साथ ही बाहरी व्यक्तियों का नियमित व अनिवार्य सत्यापन करने के निर्देश दिये गये। सभी को नये कानूनी प्रावधानों का सही ढंग से पालन करने, आम जनमानस के मध्य निरन्तर जागरुकता का स्तर बढ़ाये जाने, वरिष्ठ नागरिकों के सहित सभी लोगों के साथ होने वाली साइबर ठगी के प्रकरणों में सार्थक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियानों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने सहित विभिन्न स्तरों पर संचालित ऑनलाइन पोर्टलों का अधिकाधिक उपयोग कर आवश्यक सहायता प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। गुमशुदगी के प्रकरणों पर हर एंगल से गहन जांच करने, अज्ञात शवों का डाटा मिलान करने, पंजीकृत होने वाले अपराधों पर नये कानूनी प्रावधानों का उपयोग करने के निर्देश दिये गये। आज आयोजित हुई अपराध समीक्षा गोष्ठी अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ऋचा कोटियाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, वाचक पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, प्रभारी साइबर सैल गुमान सिंह, प्रभारी डीसीआरबी राकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी, थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि कुलदीप पन्त, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई मनोज बिष्ट, प्रभारी आशुलिपिक श्री नरेन्द्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह, उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार कपिल नैथानी सहित अन्य विवेचक मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!