पौड़ी। विकासखंड पाबौ के राजकीय इंटर कॉलेज ढ़िक्वाली में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्राओं को संविधान, बीबीबीपी, नंदा गौरा सहित विभिन्न योजनाओं व अधिकारों की जानकारी दी गई।
निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से साक्षी प्रथम, आरुषि द्वितीय और आरुषि कठैत तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग पेंटिंग प्रतियोगिता में कशिश प्रथम, महिमा द्वितीय और नेहा रावत तृतीय रहीं। सीडीपीओ चंद्रकांता काला ने कहा कि बेटियाँ परिवार और राष्ट्र की शक्ति हैं तथा इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना है। समाज कल्याण विभाग की योजनाएँ भी छात्राओं को समझाई गईं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नूतन बड़थ्वाल, डॉ. टीना गंभीर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रिया उपाध्याय, विद्यालय स्टाफ और बालिकाएँ उपस्थित रहीं।




