29.1 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

नशे की हालत में दुकान में हंगामा, महिला के विरुद्ध कार्यवाही

देहरादून, 31 जुलाई। नशे की हालत में दुकान में हंगामा तथा अभद्रता करने वाली महिला के विरूद्ध दून पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही की। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एक महिला द्वारा सुनार की दुकान से अंगूठी चोरी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर महिला की तलाशी लेने पर उससे 02 अंगूठियां बरामद हुई थी। दुकान स्वामी द्वारा महिला के विरूद्ध प्रार्थना पत्र देने से इंकार किया गया था। नशे की हालत में हंगामा तथा अभद्रता करने पर पुलिस द्वारा महिला को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था। महिला के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।
व्यापार मंडल धामावाला के माध्यम से दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई की झब्बालाल ज्वेलर्स के यहां एक महिला, जो नशे में प्रतीत हो रही है, उस पर दुकान से अंगूठी चोरी का सन्देह हैै, जिससे दुकान स्वामी द्वारा बात करने का प्रयास किया गया पर नशे में होने के कारण वह कोई बात नहीं मान रही है। उक्त सूचना पर कोतवाली नगर से महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर उक्त महिला की तलाशी ली गई तो महिला के पास से दो अंगूठियां बरामद हुई, जिस पर दुकान मालिक ज्वेलर्स से इस संदर्भ में अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र देने को कहा गया। दुकान स्वामी द्वारा महिला का छोटा बच्चा होने का हवाला देते हुए उसे मात्र चेतावनी देने तथा उक्त प्रकरण में कोई कार्यवाही न चाहने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र देने से इंकार किया गया। उक्त महिला के नशे की हालत में दुकान में हंगामा व अभद्रता करने पर मौके पर उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त महिला को हिरासत में लेते हुए थाने लाया गया तथा पुलिस अधिनियम के तहत उक्त महिला के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!