देहरादून। नागरिक सुरक्षा संगठन की बैठक पोस्ट-8 उत्तर एवं पोस्ट-8 दक्षिण प्रभाग की संयुक्त रूप में बल्लूपुर रोड स्थित विजय पार्क सेक्टर वार्डन सचिन जैन मधु जैन के यहां कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी कंट्रोलर एसके साहू द्वारा की गई। बैठक के दौरान श्री साहू ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा सभी सदस्यों से इसके लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन से ऐसे सम्मानित सदस्यों को जोड़ा जाए जो सक्रिय रूप से कार्य करने के इच्छुक हों, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाया जा सके। श्री साहू ने संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को इसी तरह सक्रिय रहकर निरंतर सेवाभाव से कार्य करने के निर्देश भी दिए। बैठक में आगामी 6 दिसंबर को प्रस्तावित नागरिक सुरक्षा संगठन स्थापना दिवस के संबंध में भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस मौके पर सचिन जैन मधु जैन ने उत्तराखंड राज्य रजत जयंती का स्मृति चिन्ह से श्री एस के साहू को देकर सम्मानित किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में डॉ एस पी भट्ट ,महेश गुप्ता, तनवीर सिंह, दीपक चौहान, नीरज कुमार उनियाल, शारदा गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार, मनीष कुमार मित्तल, गुलफाम, अर्पित सोनकर, दीपक चौहान, डॉ. एस. पी. ब्लास सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।




