22.6 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शुक्रवार शाम जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में विभिन्न स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। रूद्रप्रयाग तहसील में 7.00 मिमी हल्की से मध्यम वर्षा, ऊखीमठ में 15.10 मिमी तथा जखोली में 17.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जहां कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित केदारनाथ धाम में करीब 4 फीट बर्फबारी हो चुकी है और लगातार हिमपात जारी है।

धाम में सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए आईटीबीपी के 17 जवान और पुलिस के 3 जवान तैनात हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए खुले हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी सामान्य बना हुआ है। फिलहाल किसी प्रकार की आपदा या नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी समय में कहीं-कहीं भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबरों 8958757335, 8218326386, 01364233727, 1077 पर तुरंत सूचना दें।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!